लुधियाना में जादू टोने के नाम पर एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़ गया। बच्ची के परिजनों ने उससे बात करनी चाही तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी।
बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने ग्यासपुरा स्थित हरगोबिंद नगर निवासी जाकर अंसारी के खिलाफ दुराचार और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन सेक्सुअल अफेंस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।