फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेप किया फिर जेल जाने से बचने के लिए शादी की, अब घर से निकाला

Mon, 23 Oct 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
एक दुराचारी ने जेल जाने से बचने के लिए पीड़िता से शादी की और अब उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब आरोपी पीड़िता के परिजनों पर झूठा आपराधिक केस दर्ज कराकर तलाक का दबाव बना रहा है। पुलिस भी पीड़िता के परिजनों पर दर्ज कराए गए झूठे मामले की सही से जांच-पड़ताल तक नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


आपबीती सुनाते हुए गोबिंद रानी ने पत्रकारों को बताया कि गांव नूरसमंद निवासी रजिन्द्र कुमार शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ दुराचार करता रहा। उसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। जब उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया तो आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी कर ली।

बाद में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने तलाक के लिए दबाव बनाने के लिए उसके परिजनों पर झूठा आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया। इस झूठे मामले की जांच-पड़ताल के लिए डीआईजी ने एसपी अबोहर को जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें