पिता को धमकी देकर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से बलात्कार करता रहा वो, बेटी अब गर्भवती है। शर्मनाक घटना सामने आई है हरियाणा के डबवाली इलाके में।
यहां पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग करीब पांच माह से गर्भवती है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक रिक्शा चालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने नौ-दस वर्ष पूर्व एक लड़की को गोद लिया था। जो अब करीब सोलह वर्ष की है।
वह एक सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। इंदिरा नगर में रहने वाला 30 वर्षीय मलकीत सिंह उसकी बेटी को डरा धमकाकर पिछले छह माह से बलात्कार कर रहा था। डॉक्टर के कहने पर उसने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि वह साढ़े पांच माह की गर्भवती है।