फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आया शिक्षक, छात्रा से की अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के घर जाकर एक अध्यापक ने छेड़खानी कर गुरु-शिष्य की परंपरा को शर्मसार किया है।
विज्ञापन


मामला आठ सितंबर का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सरकाघाट थाना में दर्ज शिकायत में परिजनों ने बताया कि आठ सितंबर शाम को करीब साढ़े पांच आरोपी शिक्षक नाबालिग छात्रा के घर आया और बाहर से छात्रा के घर वालों को आवाज लगाई।

उस समय घर में पीड़िता के सिवाय कोई नहीं था। छात्रा ने अपने अध्यापक को घर के अंदर यह कह कर बैठा दिया कि उसकी मां भैंस का दूध निकालने गौशाला गई है। जो घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर है। परिजन भी घर से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

इस दौरान अकेली छात्रा को घर में देख कर अध्यापक ने उसके साथ अश्लील हरकते शुरू कर दी जिससे छात्रा ने अपने आपको आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने छात्रा को घटना के बारे में किसी से कुछ न बताने की धमकी दी थी।
 
पीड़ित छात्रा ने अगले दिन स्कूल न जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने स्कूल न जाने के कारण पूछे तो लड़की ने छेड़खानी करने के मामले के बारे में बताया। उसके बाद परिजनों ने सरकाघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 352,354 व पोस्को एक्ट 2012 के अनुच्छेद 7 के तहत मामला दर्ज करवा दिया। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेने बारे पुलिस बल घटना स्थल को रवाना हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें