चंडीगढ़ सेक्टर-26 निवासी एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला चंडीमंदिर थाने में दर्ज किया गया है।
युवती ने पंजाब निवासी देंवेद्र गिल के खिलाफ शिकायत दी है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि देवेंद्र पंजाब में कहां का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, वह 2008 से देवेंद्र के संपर्क में थी और तब से अब तक वह शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करता रहा।
पिछले दिनों भी देवेंद्र उसे मोरनी स्थित एक होटल में ले गया था। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।