शादी करने का झांसा देकर युवक ने किया रेप फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे कर दिया इंटरनेट पर वायरल। मामला पंजाब के बटाला का है। युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर रेप करने और वीडियो क्लिपिंग बनाकर नेट पर डालने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि हीरा सिंह वासी उमरवाल ने करीब चार माह पहले उसे अपने घर बुलाया। उस वक्त आरोपी घर में अकेला था।
उसने उसको विवाह का झांसा देकर दुराचार किया। वह क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ समय बाद उसने यह क्लिपिंग नेट पर डाल दी। पुलिस थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।