फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला को पिलाया और....

Thu, 09 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में चल रहे केसों में सहायता करने के नाम पर दो युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गाड़ी में दुराचार किया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने जब शिकायत करने की कोशिश की तो प्रिंस और जस्सी ने उसके बेटे को मारने की धमकी दे डाली। युवकों से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी।

पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गई। अदालत ने डीएसपी विजय कुमार को एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


खन्ना निवासी महिला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डेढ़ साल पहले वह चंडीगढ़ में आईलेट्स करने की तैयारी करने आई थी।

उन्हें एक दिन प्रिंस नाम का युवक सेक्टर-8 के कैफे कॉफी डे के सामने मिला और वह उससे बातचीत करने लगा। फिर उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा, लेकिन पीड़ित ने उसे अपना नंबर नहीं दिया।

पीड़ित के अनुसार प्रिंस उसे दोबारा सेक्टर-8 के एक  डिस्क में मिला और फिर से उसका नंबर मांगने लगा। जब उसने नंबर नहीं दिया तो उसने एंट्री गेट से उसका नंबर हासिल कर लिया और फिर वह उसे फोन करने लगा।

इसी के चलते दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। महिला का अपने पति से तलाक हो रखा है और प्रिंस ने उसे भरोसा दिलाया है कि वह कोर्ट में चल रहे केस में उसकी मदद करेगा।

प्रिंस ने कुछ लोगों से उसे मिलवाया भी था और बीते नवंबर माह में वह सेक्टर-26 के ब्ल्यू बलेजर में उसके साथ पार्टी में गई थी और वहां पर प्रिंस का दोस्त जस्सी भी था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि प्रिंस व जस्सी ने काफी ड्रिंक की और फिर वह तीनों सेक्टर-10 स्थित होटल मांऊटव्यू में खाना खाने भी गए। इसके बाद वह उसे रेलवे के पास ले गए और कार में दोनों ने उसके साथ दुराचार किय।

उधर डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट हाईकोर्ट पेश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें