निजी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी से वहां का मैनेजर 4 से लगातार रेप कर रहा था। हरियाणा के बावल में इस सनसनीखेज खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई।
दरअसल शिकायत के अनुसार पहले मैनेजर ने नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला बेहोश कर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद नौकरी से निकालने के नाम पर उसके साथ 4 साल तक लगातार रेप करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने परेशान होकर पुलिस थाने में बावल के आईएमटी स्थित सनकाई कंपनी के मैनेजर की शिकायत दी।
कसौला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर पर सेक्सुअल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। बावल क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय महिला आईएमटी बावल स्थित सनकाई कंपनी में नौकरी करती है।