फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर हवलदार और एएसआई ने लूटी आबरू

Thu, 12 May 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रोडवेज में नौकरी दिलवाने की बात कहकर हवलदार और एएसआई ने महिला को बुलाकर आबरू लूटी। वारदात पंजाब के फिरोजपुर में घटी। महिला की शिकायत पर थाना सिटी फिरोजपुर ने आरोपी हवलदार और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपी हवलदार और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने बयान में कहा कि थाना सिटी फिरोजपुर के हवलदार राम प्रकाश से उसकी जान पहचान थी। राम प्रकाश ने उसे कहा कि वो उसके भांजे को पंजाब रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी दिलवा देगा। उसने उसे टेलीफोन कर फिरोजपुर बुला लिया। जब फिरोजपुर पहुंची तो राम प्रकाश ने कहा कि दोपहर के तीन बज गए हैं और पंजाब रोडवेज के अधिकारी अपने दफ्तर से उठकर चले गए।

उसी समय राम प्रकाश का दोस्त एएसआई बूटा सिंह भी पहुंच गया। दोनों ने महिला के भांजे को मोबाइल फोन रिचार्ज करने के लिए बाजार भेज दिया उसके बाद दोनों ने सिविल अस्पताल के नशा केंद्र के साथ बने क्वार्टरों में उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर हवलदार राम प्रकाश और एएसआई बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें