फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने करवाया रेप, फिर ब्लैकमेल, युवती बनी कुंवारी मां

Sat, 04 Jul 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने घर बुलाकर जानकार से करवाया रेप फिर करने लगी ब्लैकमेल, युवती बनी कुंवारी मां। मामला पंजाब के बरनाला का है।
विज्ञापन


बरनाला पुलिस ने पीडि़त लड़की के बयानों पर एक लड़के और एक महिला के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त की शादी नहीं हुई है। युवती ने बयान दर्ज करवाए कि वह दसवीं कक्षा की पढाई के बाद 7-8 बर्षो से घर में ही काम कर रही थी।

उनकी गली में किराए के एक मकान में एक कुसुम नाम की महिला रहती है। लगभग 9 महीने पहले वह औरत उसे अपने घर बुलाकर ले गई कि वह बाजार में से सब्जी लेकर आतीं हैं। वह दोनों बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट आई तो उस महिला के घर एक 27-28 वर्ष के करीब का एक लड़का बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरा-धमका घर बुला करवाती रेप, बनी गर्भवती

जिसे कुसुम जगदीप कहकर बुलाती थी। जगदीप ने उसे साथ बलात्कार किया और धमकियां दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा। उसके बाद कुसुम व जगदीप उसे डरा धमका कर अपने घर बुला लेते और जगदीप उससे जबरदस्ती शारी‌रिक सबंध बनाता।

इससे वह गर्भवती हो गई और उसे सातवां महीना लग गया। पीडि़ता ने बताया कि जब महिला कुसुम को उसके गर्भवती होने का पता लगा तो वह उसके घर बच्चा गिराने वाली दवा और किट लेकर आई। उसने दवा लेने से मना किया तो कुसुम ने उसे जबरदस्ती बच्चा गिराने वाली दवा खिला दी।

इसके बाद उसे दर्द होना शुरू हो गया। जब उसे बहुत ज्यादा दर्द होने लगा तो उसकी मां उसे सिविल अस्पताल ले गई। आपरेशन के दौरान उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त लडकी के बयानों पर कुसुम और जगदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें