फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने छात्रा से रेप कर बनाया MMS, वाट्सएप पर वायरल

Tue, 21 Jul 2015 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बहाने से नाबालिग छात्रा को घर बुलाया वहां मौजूद युवक ने रेप कर बनाया वीडियो और उसे वाट्सएप पर डाल दिया। वारदात पंजाब के बरनाला के गांव ताजोके का है। यहां एक नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौवीं की छात्रा के परिजनों ने तपा पुलिस को सूचना दी कि गांव की ही एक महिला माया ने छात्रा को अपने घर बुला लिया और उसके घर पहले से ही नवदीप सिंह, भीमा सिंह नौजवान मौजूद थे।

साजिश के तहत घर की मालिक माया खुद वहां से बाहर चली गई। उसके जाते ही नवदीप सिंह ने नाबालिग छात्रा से दुराचार किया। पीड़ित छात्रा के अनुसार नवदीप सिंह के दूसरे साथी भीमा सिंह ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा की अश्लील वीडियो वाट्सएप पर डाल दीं। छात्रा के परिजनों ने दुराचार व छात्रा की तस्वीरें वाट्सएप पर डालने की सूचना तपा पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी नवदीप सिंह, भीमा सिंह व उनका साथ देने वाली महिला माया के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

घर में घुसकर हथियार के बल पर महिला से रेप

उधर बटाला में घुमाण के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने एक युवक पर हथियार के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस थाना घुमाण में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 11 जुलाई को वह अपने घर में अकेली थी। दोपहर को गांव दकोहा का रहने वाला हरजीत सिंह उनके घर की दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह चारपाई पर लेटी हुई थी।

इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका मुंह रुमाल से बंद कर दिया और चाकू दिखाकर उसे डरा धमकाकर रेप किया। जब उसके  देवर ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

इस संबंध में जब उन्होंने ससुराल वालों को बताया तो कुछ वरिष्ठ लोगों ने दोनों ही पक्षों में राजीनामा करवाने की कोशिश की लेकिन राजीनामा नहीं हो सका। इसके बाद महिला ने इस संबंध में पुलिस थाना घुमाण को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें