देवर और भाभी के बीच का रिश्ता हंसी-मजाक वाला होता है। लेकिन एक इस घटना में देवर का भाभी पर दिल आ गया और सारी मर्यादाएं टूट गईं। अपनी भाभी को घर में अकेले पाकर देवर का दिल फिसल गया। देवर ने घर में अपनी भाभी का अकेला देखा तो उसकी हवस जाग उठी। उसने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब ससुराल वालों को बताया तो वह उल्टा उस पर दोषारोपण करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया।
जगाधरी की गोशाला कालोनी की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके कारण अक्सर उसे तंग किया जाने लगा। एक दिन तो हद हो गई। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।