फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी शादीशुदा बहन से कर डाली हैवानियत

Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक पर उसकी बहन ने उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब भेज दिए गए।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी। करीब चार-पांच दिन पहले उसकी दादी की मौत हो गई तो वह अपने घर रहने के लिए आ गई।
विज्ञापन

रेप के बाद आरोपी फरार

उसके माता-पिता उसे उसके दो भाइयों की देखभाल करने के लिए छोड़ कर खुद बाहर किसी काम से चले गए। वह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका भाई उसके पास आकर बैठ गया।

इस दौरान आरोपी ने उससे दुराचार किया। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख उसकी आवाज बंद कर दी। उसके बाद वह घर से फरार हो गया।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें