फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला : ठेकेदार की मौत, पत्नी ने जमानत के पैसे वापस मांगे

Fri, 02 Oct 2015 01:13 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में फंसे लखनऊ के ठेकेदार जगमग श्रीवास्तव की डेथ हो चुकी है। 8 सितंबर को हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


जगमग की पत्नी संगीता ने गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में अर्जी लगाकर उन 50 लाख रुपयों की मांग की है, जो जगमग ने अपनी जमानत के लिए अगस्त में जमा किए थे।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह और वीके शर्मा की मानंे तो कोर्ट इस मामले में पहले डेथ सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन करा सकती है।

संगीता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से गाजियाबाद में सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी की कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है कि उसके पति की 8 सितंबर को हार्ट अटैक से डैथ हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने अपनी जमानत के लिए 50 लाख रुपये के जो बैंक ड्राफ्ट जमा किए थे, वह उसे वापस कर दिए जाएं।

बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपियों को राहत देते हुए एक आदेश दिया था कि जिन लोगों पर जितने रुपये घोटाले का आरोप है, उतना रुपया कोर्ट में जमा करके उन्हें जमानत दी जा सकती है।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद एनआरएचएम घोटाले में फंसे लखनऊ के तीन बडे़ ठेकेदारों अंशुल श्रीवास्तव, जगमग श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 50-50 लाख के बैंक ड्राफ्ट अगस्त में कोर्ट में जमा कराए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें