फेज-7 स्थित एक मकान मालिक ने किराए पर रहने वाली लड़की से रेप किया। थाना मटौर पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी अजीत पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी मोहाली प्रापर्टी कंसलटेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पूर्व प्रधान है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से फाजिल्का की रहने वाली है। शहर में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। उसने फेज-7 में कमरा किराए पर लिया हुआ है।
वह घर की ऊपरी मंजिल पर रहती है। सोमवार दोपहर को जब घर में कोई नहीं था तो मकान मालिक उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान मकान मालिक ने उसे धमकाया भी कि अगर घटना किसी को इसके बारे में बताया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।