फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी से पहले सामने आई भाई की हैवानियत

Thu, 07 Aug 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नया गांव(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के में नयागांव में रक्षाबंधन से ठीक पहले सगी नाबालिग बहन से बड़े भाई द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक लड़की चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को लड़की ने हिम्मत कर क्लास टीचर को सारी घटना के बारे में बताया।

टीचर ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के तीन काउंसलर मौके पर पहुंचे। इनमें दो महिलाएं शामिल थीं।

चार साल से कर रहा था रेप

चाइल्ड हेल्पलाइन से पहुंची काउंसलर लड़की को लेकर थाने गए। जहां पर आरोपी भाई के खिलाफ दुराचार (376) एवं प्रोटक्शन ऑफ चिल्ड्रेन सेक्सुअल ओफेंसस एक्ट 2012 के तहत पर्चा दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसका 22 वर्षीय सगा भाई करीब चार-पांच साल से उससे दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन

मां भी दे रही थी भाई का साथ!

उसने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की का आरोप है कि उसने घटना के बारे में मां को भी बताया था। लेकिन मां यह बात मानने को तैयार नहीं थी।

उसका कहना था कि उसका भाई ऐसा नहीं कर सकता है। मां भी भाई का साथ दे रही थी। ऐसे में वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थी। तब उसने हिम्मत जुटा कर अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में टीचर को बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें