फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सफाई कर्मी ने नर्स से किया दुष्कर्म

Mon, 27 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी पर उसी अस्पताल में रहने वाली पश्चिम बंगाल निवासी नर्स ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित नर्स का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नर्स है। इसी हॉस्पिटल में राजस्थान के अलवर जिले के गांव चमोड़ी निवासी संदीप बतौर सफाई कर्मचारी काम करता है। रविवार को सिटी थाने पहुंची नर्स ने बताया कि 24 अप्रैल की रात को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान संदीप ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को भी दी। सूचना मिलने पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल में पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार
रतनलाल, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मेडिकल में पुष्टि के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें