स्कूल प्रिंसिपल पर स्कूल की ही अध्यापिका ने शादी का झांसा देकर से दुराचार का आरोप लगाया है। घटना लुधियाना की है। आरोपी ने पीड़िता के सदस्यों के कहने पर नाबालिग से शादी तो कर ली, लेकिन वह उसे मायके में छोड़कर निकल गया।
बाद में फोन पर पीड़िता को धमकियां देने लगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रिंसिपल, उसके पिता, माता, जीजा और बहन के खिलाफ दुराचार और साजिश के तहत बीच में शामिल होने का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।