फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली नाबालिग से मारपीट कर युवक ने किया रेप

Mon, 16 May 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
रोहतक में एक युवक शनिवार को विशालनगर स्थित एक मकान में रिश्तेदार बनकर घुस गया। यहां आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेली पाकर उसके साथ मारपीट की। फिर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्क र्म किया। इसी बीच पीड़िता के परिजन घर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन युवक धक्का मुक्की करके मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहन के खिलाफ पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ शनिवार को अपने गांव गए हुए थे। घर में केवल उनकी दसवीं में पढ़ाई करने वाली बेटी थी। परिजनों के गांव के लिए रवाना होने के करीब एक घंटे बाद बाइक सवार युवक घर पर आया। आरोपी ने घर में मौजूद छात्रा से कहा कि वह उसके चाचा के दोस्त का रिश्तेदार है और नाम मोहन बताया।

इससे पहले छात्रा कुछ समझ पाती कि वह मौका देखकर घर के अंदर घुस गया। फिर छात्रा का मुंह दबाकर उसे कमरे में ले गया। यहां युवक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर जमकर पिटाई की। धमकी दी तो कहा कि अगर शोर मचाया तो उसे और उसके मां-बाप को जान से मार देगा। धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच परिजन भी गांव से लौट आए।
विज्ञापन


आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के पिता ने उसे दबोच लिया। युवक धक्का मुक्की करके मौके से तो भाग गया, लेकिन अपनी बाइक नहीं ले जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर छात्रा की मेडिकल जांच करवाई। जांच पड़ताल की तो बाइक का नंबर महम इलाके का निकला। अब पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ का प्रयास कर रही है जिसके नाम पर बाइक खरीदी गई है। जांच अधिकारी सरिता का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें