फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से एक साल तक रेप, गर्भवती होने पर खुली पोल

Fri, 30 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक द्वारा एक साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हरियाणा के सिरसा में ये घटना अंजाम दी गई।
विज्ञापन


छात्रा के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भ गिराने वाली गोली दे दी, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में किशोरी का कहना है कि वे नौवीं कक्षा में पढ़ती है। ऐलनाबाद कॉलेज में पढ़ने वाला बिट्टू सिंह स्कूल से घर आते उसका पीछा किया करता। सितंबर 2015 को वह उसे डरा धमकाकर एक दफ्तर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे परिजनों को नहीं बताई बात

रेप - फोटो : demo pics
डर के मारे उसने परिवार वालों को ये बात नहीं बताई। इसके बाद उक्त युवक उसे धमका कर कभी स्कूल में तो किसी सरकारी दफ्तर में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने लगा। 27 सितंबर 2016 को भी बिट्टू ने उससे रेप किया। उसने बिट्टू को बताया कि वह गर्भवती हो चुकी है। उसने उसे शादी करने का झांसा देते हुए इमरजेंसी गर्भपात वाली दवा दे दी।

दवा के सेवन से उसकी हालत बिगड़ गया। इसके बाद परिजनों को पता चल गया कि वह गर्भवती है। उसने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया दिया। गोली के प्रभाव से उसका तीन महीने का गर्भ गिर गया। डॉक्टरों ने नाबालिग की हालत गंभीर होते देख उसे सिरसा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया है।

जांच अधिकारी का कहना है कि नाबालिग के बयान पर आरोपी बिट्टू सिंह निवासी मिठूनपुरा के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई थी। उसके गर्भ में तीन महीने भ्रूण था जिसे आरोपी युवक ने गर्भपात वाली गोली देकर गिरा दिया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें