फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबादः चारपाई पर मृत पड़ी थी महिला, कमरे में छत से लटका था पति

Fri, 30 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में मृत मिले पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में संदिग्ध हालात में दंपति की मौत। चारपाई पर महिला का शव पड़ा था और पति कमरे में छत में लगे कुंडे से लटका था।
विज्ञापन


मामला गांव भिरडाना का है। इसके बारे में वीरवार शाम उस समय चला जब उनके घर आए एक व्यक्ति के आवाज देने पर ना तो किसी ने दरवाजा खोला और ना ही आवाज आई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच सुभाषचंद्र और सदर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचे तो देखा कि घर की मालकिन गुड्डी देवी का शव चारपाई पर पड़ा है और उसके गले में रस्सी है।

जबकि उसके पति रोहताश का शव छत से लटका हुआ है। पहली नजर में ग्रामीण और पुलिस इसे सुसाइड मान रहे हैं, लेकिन महिला के शव का चारपाई पर होना कई प्रकार के संदेह भी पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकसर दोनों में अनबन होती थी, ढाई साल की बेटी

पुलिस चोरी के बारे में पूछताछ करते हुए - फोटो : amarujala
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मियां-बीवी में अनबन होती रहती थी। रोहताश गांव में ही फर्नीचर का काम करता है जबकि उसकी पत्नी गुड्डी देवी गृहिणी है। दोनों की एक ढाई साल की बेटी भी है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहताश की मां किसी रिश्तेदारी में दो दिन पहले बाहर गई थी। वापसी में वो गांव जाने की बजाए फतेहाबाद में रह रहे अपने बड़े बेटे मदन के पास चली गई। इस बात का संदेशा देने के लिए मदन ने अपने भाई रोहताश को कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

बाद में मदन ने गांव में ही किसी अन्य व्यक्ति से कहा कि वो रोहताश से उसकी बात करा दे। इस पर जब वो ग्रामीण रोहताश के घर पहुंचा तो मेन गेट का अंदर से कुंडा लगा था और आवाज देने पर भी किसी ने जवाब नहीं दिया।

इस पर उसने अन्य ग्रामीणों को इस बाबत सूचना दी। बाद में ग्रामीणों ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों के शव पड़े थे। सदर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में अगली कार्यवाही शुक्रवार को जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें