फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा को रेप कर बनाया गर्भवती

Mon, 04 Aug 2014 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बुड़ैल में एक युवक ने नाबालिग से रेप किया, जिससे वह बाद गर्भवती हो गई। इसका खुलासा रविवार को हुआ, जब उसके पेट में दर्द हुआ। आरोपी छात्रा का पड़ोसी है।
विज्ञापन


नाबालिग कक्षा 8 की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को अचानक नाबालिग के पेट में दर्द उठा। इस पर उसकी मां चेकअप के लिए उसे सेक्टर-16 के अस्पताल में ले गई।
Trending Videos

डॉक्टर ने बताया 5 माह की गर्भवती

वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया नाबालिग पांच माह की गर्भवती है। जब उसकी मां ने इस संबंध में नाबालिग से पूछा तो उसने पड़ोस के युवक रंजीत का नाम बताया।

उसका नाबालिग के घर आना जाना था। इसके बाद उसकी मां बेटी को लेकर आरोपी के घर गई। उसने बेटी की शादी कराने के लिए आरोपी के अभिभावकों से कहा।
विज्ञापन

पीड़िता को डरा-धमका कर बनाता था रिश्ता

आरोपी है कि रंजीत और उसके परिजनों ने इसके लिए पैसों की मांग की। इसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रंजीत का पीड़िता के घर आना जाना था। इस दौरान उसने पीड़िता से संबंध बनाए थे। रंजीत उसे डराता धमकाता रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें