फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर मनाता रहा 'सुहागरात'

Sat, 12 Jul 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी बरनाला के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि लड़की को कुलवंत सिंह निवासी बरनाला बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और बाहर ले जाकर उससे जबरदस्ती संबंध बनाए।
विज्ञापन


साथ ही उसको धमकियां देता रहा कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी उसे घुमाता रहा और जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो वह लड़की को पटियाला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


किसी तरह से वह पटियाला स्थित अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची जिन्होंने नाबालिग को बरनाला उसके परिजनों के पास पहुंचाया।

थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाने के बाद और लड़की के बयान पर आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें