फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली नाबालिग बेटी से बलात्कार

Mon, 06 Oct 2014 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग बेटी को घर में अकेला देख उस अधेड़ के अंदर हवस जाग उठी, वो भूल गया कि वो उसकी सगी बेटी है। अपने नापाक मंसूबे में कामयाब होते ही 'बलात्कारी' बाप घर से भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता बेटी ने जब मामला उजागर किया तो पूरे गांव में रोष फैल गया। घृणित और हैवानियत वाली ये वारदात पंजाब के बरनाला जिले की है।

मौके पर पहुंची लेडी पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, इसमें उससे दुराचार की पुष्टि हो गई। आरोपी पिता पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल में नाबालिग से दुराचार की पुष्टि

थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि बरनाला जिले के गांव गांव ढिल्लवां में वारदात के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसकी मां काम करने बाहर गई हुई थी।

उसके पिता ने नाबालिग बेटी को अकेली देखकर उससे दुराचार किया और फरार हो गया। नाबालिग को महिला पुलिस इंस्पेक्टर नरेंदर कौर ने अपने साथ लेकर सिविल अस्पताल मेडिकल करवाया। मेडिकल में उससे दुराचार की पुष्टि हुई।

थाना प्रभारी चीमा ने बताया कि आरोपी पिता पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें