फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI ने धमकी दे विवाहिता से किया घिनौना काम

Tue, 07 Apr 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षक ही बन गया भक्षक। शहर में तैनात एएसआई की करतूत पुलिस विभाग को शर्मसार करने के लिए काफी है। दरअसल एएसआई ने विवाहिता के पति को किसी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर उससे रेप किया।
विज्ञापन


मामला पंजाब के बठिंडा का है। शहर के थाना थर्मल में तैनात एएसआई फैली सिंह पर विवाहिता ने सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको चौंका दिया। पीड़ित विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी बठिंडा को एएसआई के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच एसपी सिटी देसराज को सौंप दी है। एसएसपी को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वह और उसका पति दिहाड़ी करते हैं। बीते दिनों थाना थर्मल में एएसआई फैली सिंह का फोन आया कि उसके पति के खिलाफ शिकायत आई है।
विज्ञापन


इसके बाद वह थाने में गई तो उक्त एएसआई ने उसे उसके पति को जेल भेजने के लिए डराना शुरू कर दिया। थाने के समीप अपने क्वार्टर में बुलाकर दुराचार कर लिया।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस पर पहले भी लगते रहे रेप के आरोप

इससे पहले भी पंजाब पुलिस पर रेप के आरोप लगते रहे हैं। अभी हाल ही में पंजाब के पूर्व डीजपी केपीएस गिल की कोठी की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवान पर एक स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने दुराचार के आरोप जड़े थे। डीजीपी की रामशहर में कोठी है।

पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ में कार्यरत 42 वर्षीय पंजाब पुलिस के जवान की ड्यूटी सुरक्षा गार्द में लगी थी। पीड़ित 24 वर्षीय महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह स्कूल से छुट्टी करने के बाद वह वापस घर मटोली जा रही थी। इस दौरान उसे मटोली में पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल के घर पर तैनात पंजाब के जवान ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। वह उसके साथ गाड़ी में बैठ कर घर के लिए रवाना हुई लेकिन 42 वर्षीय जवान ने उसके साथ मौके का फायदा उठाकर दुराचार किया।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर उसका मेडिकल कराने के बाद धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें