फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप कर वीडियो पति को मेल

Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने विवाहिता को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना डाली। आरोपी ने यह अश्लील वीडियो क्लिप विदेश में रह रहे उसके पति को ई-मेल के जरिये भेज दी।
विज्ञापन


इसे देखने के बाद विवाहिता के पति ने उसे न रखने की धमकियां तक दे डाली। जब महिला को इसके बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत थाना डिवीजन तीन पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर सुखप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता के स्वैब जांच के लिए भेज दिए। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला का पति मलयेशिया में रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप

आरोपी सुखप्रीत ने ही उसे मलयेशिया भेजवाया था। उसके बाद आरोपी का पीड़ित के घर आना-जाना काफी हो गया। कुछ दिन पहले आरोपी कोल्डड्रिंक की बोतल लेकर पीड़ित के घर पहुंचा।

आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसके बाद पीड़ित बेहोश हो गई। आरोपी ने उससे दुराचार कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी सुखप्रीत ने पीड़ित की धमकाया कि उसकी वीडियो क्लिप उसके पास पड़ी है। अगर वह किसी को इसके बारे में बताएगी तो उसकी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा।

उसने किसी को भी इसके बारे में नहीं बताया, लेकिन उसके बावजूद सुखप्रीत ने अश्लील वीडियो मलयेशिया में रह रहे पीड़ित के पति को ई मेल के जरिये भेज दी। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि वीडियो क्लिप देखने के बाद पीड़ित के पति ने उससे कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगा।

इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। इंस्पेक्टर रणधीर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें