फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में युवती, देखिए कलयुगी रिश्ते कैसे उठा गए फायदा

Fri, 05 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
डिप्रेशन में युवती से रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिता की मौत का असर युवती के दिमाग पर इतना ज्यादा पहुंचा कि वो डिप्रेशन में चली गई। उसका ईलाज कराने के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन वहां उसके अपनों ने ही उसका फायदा उठा लिया। पिता की मौत के बाद मानसिक संतुलन खो बैठी युवती के साथ उसके मौसा ने ही दुराचार किया। डॉ. विद्या सागर अस्पताल में एक मई को यह घटना तब हुई जब युवती वहां उपचाराधीन थी।
विज्ञापन


पीड़िता फाजिल्का की रहने वाली है। डिप्रेशन में आई युवती को बीते सप्ताह ही डॉ. विद्या सागर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आरोपी मौसा तीमारदारी के लिए पीड़िता के पास ही रहता था।  पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को अस्पताल में पैसे जमा करवाने थे।

मां पैसों का इंतजाम करने के लिए फाजिल्का चली गई। मौसा इंद्र सिंह युवती की देखरेख के लिए अस्पताल में ही रहा। मां मेरी हिफाजत के लिए अपने जीजा (मौसा) को छोड़ गई थी। मौसा इंद्र सिंह रात को उसके कमरे में ही सोता था। एक मई की रात जब युवती दवा की डोज लेकर सो गई तो उसके मौसा ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


 दवा इतनी स्ट्रांग थी कि उसे अपने साथ हुई घटना का पता नहीं चला। दो मई की सुबह जब नींद खुली तो उसे आपबीती का एहसास हुआ। पीड़िता ने जैसे ही घटना की जानकारी मां को दी उसका मौसा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंसपेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें