एक युवक ने किताब देने के बहाने क्लासमेट को घर बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। मामला जीरकपुर का है। लड़की के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
युवक का नाम रमनदीप बताया जा रहा है और बादल कॉलोनी का रहने वाला है। रमनदीप के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए रमनदीप को उसके घर से गिरफ्तार किया।