फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो, उसकी सहेलियों को किया व्हाट्स एप

Thu, 07 Apr 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
युवक ने जीजेयू की छात्रा से रेप कर वीडियो क्लिप बनाकर उसकी तीन सहेलियों के व्हाट्स एप पर भेज दिया मामला हरियाणा के हिसार का है। पुलिस ने आरोपी सोनीपत के महेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह व सरकारी वकील राजेश चौधरी ने अदालत में आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा। मगर उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर हुआ। पुलिस के अनुसार छात्रा की जान पहचान महेंद्र से मार्च 2014 से है। महेंद्र ने तब छात्रा के मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। बार-बार फोन कर संपर्क करने के दौरान आरोपी ने छात्रा को जॉब दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया था।

पुलिस के अनुसार करीब दो महीने बाद आरोपी ने छात्रा को फोन कर रेवाड़ी बुलाया था और वहां उसे एक मॉल में ले जाकर बात की थी। जॉब की बातचीत के बाद उसने छात्रा को बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से छात्रा अपने घर चली गई। बाद में छात्रा जुलाई 2015 में जीजेयू आ गई। महेंद्र 26 जुलाई को यहां आया और छात्रा को फोन कर जॉब दिलाने का झांसा देकर बुला लिया। इसके बाद वह छात्रा को लेकर बस अड्डे पहुंचा और वहां से दोनों बस से हरिद्वार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल

रेप - फोटो : DEMO Pics
छात्रा ने जब महेंद्र से जॉब की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। शाम होने का हवाला देकर आरोपी ने वहां एक धर्मशाला में कमरा ले लिया। बाद में आरोपी ने धोखे से छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में अंग्रेजी शराब मिलाकर पिला दी और छात्रा के नशे में होने पर उसका रेप कर दिया। नशे में बेसुध छात्रा से रेप के दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्रा का मोबाइल लेकर उसमें दर्ज उसकी सहेलियों के नंबर नोट कर लिए। अगले दिन आरोपी युवक ने छात्रा को क्लिप का हवाला देकर फिर रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही। बाद में आरोपी उसे बार-बार फोन कर ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा।

इससे परेशान होकर छात्रा ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। छात्रा के फोन बंद करने पर आरोपी युवक ने छात्रा की तीन सहेलियों के व्हाट्स एप पर छात्रा की अश्लील तस्वीरें डाल दी। साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर छात्रा उसके बुलाने पर नहीं आई तो वह उसकी इन तस्वीरों को नेट पर डाल देगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सोनीपत के महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला थाना की एएसआई मेवा रानी ने पीड़िता के 164 के बयान न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें