फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को बेहोश कर उसकी नाबालिग बहन से रेप

Thu, 04 Feb 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फगवाड़ा कस्बे में भाई को नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग बहन से दुराचाकर करने का मामला सामने आया है। रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रावलपिंडी पुलिस के पास वुमन सैल प्रभारी एएसआई अमरजीत कौर के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 15 वर्ष की है और दसवीं में पढ़ती है। उसके पिता की गांव में ही हलवाई की दुकान है। 30 जनवरी की शाम को करीब छह बजे वह अपने बड़े भाई के साथ दुकान के बाहर खड़ी थी।

तभी उसके भाई का दोस्त परमजीत वासी डुमेली बाइक पर आया। उसने उसके भाई को उसके घर डुमेली जाने के लिए कहा। उसका भाई बाइक पर बैठक गया। परमजीत ने उसको भी साथ आने को कहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उनको किसी रिश्तेदार के घर में ले गया।
विज्ञापन


उसने उसके भाई को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गया। परमजीत ने उसके बेहोश भाई को कमरे में बंद कर दिया और उसे दूसरे कमरे में ले जाकर दुराचार किया।

सुबह होते ही वह उसे घर में छोड़कर चला गया। पीड़िता ने कमरे की कुंडी खोल कर अपने भाई को उठाया। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें