टॉफी का लालच देकर चार साल क बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के अमृतसर की है। रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले उस स्थान पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही थाना जंडियाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर हरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
केस की जांच अधिकारी थाना जंडियाला एसआई बलविंद्र कौर ने बताया कि हरप्रीत सिंह बच्ची के घर अक्सर आया जाया करता था। हरप्रीत पीड़ित बच्ची को उसके घरवालों से टॉफी लेकर देने के बहाने अपने साथ ले गया।
रास्ते में बच्ची का ताऊ मिला उसे आरोपी ने यह कहकर झूठ बोल दिया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाकर घर छोड़ देगा। आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया।
बच्ची की रोने की आवाज सुुनने के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसका टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।