फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ मिलाकर महिला ट्रेनर से रेप, वीडियो बनाकर वायरल किया

Thu, 02 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर फिरोजपुर के एक शैलर मालिक के खिलाफ दुराचार और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी शैलर मालिक अमित कुमार निवासी फिरोजपुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भगवंत सिंह रयाड़ के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने घर पर फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर खोला है। आरोपी अमित का सेंटर में आना-जाना था। एक दिन महिला घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और वीडियो बना ली।

इसके बाद अमित महिला को ब्लैकमेल करने लगा और इसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने वीडियो क्लिप को सोशल साइट्स पर अपलोड कर वायरल कर दी। आरोपी की हरकत का पता चलने पर महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें