फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से तलाकशुदा पत्नी को बुलाया, किया रेप

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से मिलने के बहाने व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को बुलाया और नशीला कोल्डिंग पिलाकर उससे रेप किया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


महिला ने जब पुलिस को शिकायत देने की बात की तो वह उसके साथ दोबारा शादी करने का झांसा दे रेप करता रहा। जब व्यक्ति ने उससे शादी नहीं की तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके तलाकशुदा पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आरोपी दीपक के साथ वर्ष 2008 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद तलाक

शादी के कुछ समय बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। कुछ समय बाद दोनों में तलाक हो गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे बेटी के साथ मिलने के बहाने अपने दफ्तर बुला लिया।

वहां पर आरोपी उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार करता। जब उसे पता चला तो आरोपी ने उसे दोबारा शादी करने का झांसा देना शुरू कर दिया।

उसके बावजूद आरोपी उससे दुराचार करता रहा। जब पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें