फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल का युवा, 72 की मूकबधिर वृद्धा से रेप

Sat, 04 Apr 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
30 साल का युवक 72 साल की मूकबधिर वृद्धा को सैर के बहाने ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मामला चंडीगढ़ का है। दुराचार पीड़िता 72 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार को जिला अदालत में विशेष कोर्ट की महिला जज को आपबीती बताई।
विज्ञापन


बोलने-सुनने में असमर्थ पीड़िता ने इशारों के जरिए बयान दर्ज करवाए। कोर्ट ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा और बुजुर्ग के बेटे के भी बयान होंगे।

इस मामले में आरोपी 30 साल का युवक है। पीड़िता ने कोर्ट में आरोपी की ओर इशारा करते हुए उसकी करतूत के बारे में बताया, जबकि बचाव पक्ष के वकील ने महिला का क्रॉस एग्जामिनेशन किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सैर कराने के बहाने ले गया था घर से

पिछले वर्ष 31 अक्तूबर को हुई वारदात में थाना पुलिस ने पलसौरा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह केबल कंपनी में काम करता था। वह रात करीब नौ बजे शिकायतकर्ता की दुकान पर पहुंचा और बुजुर्ग महिला को पार्क में सैर कराने के बहाने ले गया।

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो उनका बेटा पड़ोसियों के साथ मिलकर उन्हें ढूंढने निकला। इस दौरान सेक्टर-56 के सरकारी स्कूल के पास पार्क में ओमप्रकाश मिश्रा बुजुर्ग के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला।

उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज होने के बाद पीड़िता का जीएमसीएच-32 में मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें