फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड्ढा गया कमरा दिखाने, कर दिया रेप

Sat, 11 Oct 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान दिखाने और किराये पर देने के बहाने 70 साल के बूढ़े ने दलित महिला को बुलाया और कर दिया रेप। घटना पंजाब के मोगा की है।
विज्ञापन


थाना सिटी साउथ पुलिस ने मकान किराये पर देने के बहाने दलित महिला से दुराचार के आरोप में 70 साल के बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही महिला एएसआई कर्मजीत कौर ने बताया कि आरोपी बूटा सिंह गांव तारेवाला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। आरोपी का बस्ती मोहन सिंह चड़िकरोड, मोगा में मकान है।
विज्ञापन

कमरा दिखाने के बहाने बुलाया घर

शिकायतकर्ता 30 साल की दलित महिला अपने पति से अनबन होने के कारण इसी बस्ती में अपनी बुआ सास के पास रहती थी।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह कमरा किराये पर लेना चाहती थी तो उसने आरोपी से फोन पर संपर्क किया था।

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कमरा किराये पर देने बहाने उसे बुला लिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कमरा बंद करके उससे दुराचार किया। थाना सिटी साउथ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें