फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के घर में घुसकर 7वीं की छात्रा से रेप

Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रेप केस कम होने का नाम नहीं ले रहे। जीजा के घर में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। वारदात, यमुनानगर जिले के बुड़िया थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुराचार के अलावा छात्रा ने एक व्यक्ति और उसके साले पर उसे और उसकी बहन पर फब्तियां कसने का भी आरोप लगाया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्बे के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके साथ स्कूल में उसकी 13 वर्षीय छोटी बहन भी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्राओं का आरोप है कि पिछले दो-तीन माह से एक व्यक्ति और उसका साला उन पर फब्तियां कसते थे।

एक दिन जब वे दोनों स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रही थीं तो आरोपी युवक ने अपने जीजा के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया और युवक उन्हें अपने जीजा के घर ले गया जहां उसने उसकी छोटी बहन के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने अपने जीजा के घर में किया रेप

आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वे उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचीं। डर जाने के कारण उन्होंने घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी।

परिजनों ने थाने में सूचना दी। इसके बाद छात्रा की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार होने की पुष्टि होने पर युवक पर दुराचार और दूसरे व्यक्ति पर फब्तियां कसने और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रविवार देर शाम को बुड़िया पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केवल फब्तियां कसने सहित पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन सोमवार को छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में दुराचार की धारा 376 जोड़ कर दी।

एएसआई प्रवीण कौर, जांच अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें