फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चलाईं दनादन गोलियां, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू फ्रेड्स कॉलोनी (एनएफसी) इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिता-पुत्र पर गोलियां चला दीं। पिता को दो गोलियां लगी थीं। उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। इस मामले से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को एनएफसी थाने के समक्ष प्रदर्शन व नारेबाजी की। एनएफसी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मंगलवार शाम तक बाइक सवार बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फारूक(58) जामिया नगर में रहते हैं। उनका दुबई, बहरीन आदि देशों में ठेके पर मजदूर भेजने का काम था। उसका ऑफिस जामिया नगर के खिजराबाद में है। सोमवार रात वह अपने बेटे फारिस(22) के साथ बाइक से ऑफिस से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प‌िता ने अस्पताल में दम तोड़ा

बाइक बेटा फारिस चला रहा था। जैसे ही वह होली फैमिली अस्पताल के पास पहुंचे, तभी गोली चलने की आवाज आई। फारिस ने बताया कि शुरू में उसे लगा कि टायर फटने की आवाज हुई थी। उसे पीछे मुड़कर देखा तो बाइक पर सवार दो युवक गोली चला रहे थे।

एक बदमाश के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही थी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद फारूक बाइक से नीचे गिर पड़े। फारिस ने पिता को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फारूक को दो गोलियां एक कमर व दूसरी गर्दन में लगी थी।

फारूक ने मंगलवार सुबह छह बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद फारूक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के विरोध में परिजनों ने मंगलवार सुबह थाने के समक्ष प्रदर्शन किया था और नारेबाजी की थी।

परिजनों ने जाम भी लगाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश व अन्य कोणों से मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने लूटपाट के लिए की गई हत्या की बात से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें