फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में रेप के बाद बच्ची की हत्या

Fri, 29 May 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीरतपुर साहिब,रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल जा रही मासूम बच्ची से दरिंदे ने की हैवानियत और फिर मार डाला। दिल हदलाने वाली यह वारदात पंजाब के गुरु की नगरी कहे जाने वाले कीरतपुर साहिब(रोपड़) में घटी। गुरु की नगरी में 9 साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को तीसरी कक्षा की बालिका स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन जब देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल से पता करने पर जानकारी मिली कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी।
विज्ञापन


उसके बाद परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जब लड़की नहीं मिली तो इसकी शिकायत कीरतपुर साहिब पुलिस के पास की गई।

वीरवार को पुलिस को लड़की का अर्धनग्न शव नहर के किनारे झाड़ियों में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें