जनता कॉलोनी में किराये के लिए मकान देखने गई दलित विधवा को मकान मालिक ने बंधक बना रेप कर दिया। घटना, रोहतक की है।
आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जनता कॉलोनी निवासी व्यापारी महेश बंसल के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह फिलहाल अमृत कालोनी में किराये के मकान में रहती है। कुछ दिन पहले अमृत कॉलोनी के मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा था। इस पर वह शहर में मकान तलाश करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुकेश से हुई।
मुकेश ने उसे अपना खाली पड़ा मकान देखने के लिए बुलाया। पीड़िता 9 जून को मकान देखने के लिए जनता कालोनी में पहुंची। मुकेश मकान पर अकेला ही था। आरोप है कि जब वह कमरा देखने के लिए मकान के अंदर घुसी, आरोपी मुकेश ने उसे बंधक बना लिया। दुष्कर्म करने के बाद मुकेश ने उसे वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से निकलकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन
पीड़िता की मेडिकल जांच करवाकर 164 के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- डीएसपी पुष्पा खत्री, जांच अधिकारी।