फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से रेप करने वाला बाबा गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2014 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार शाम क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर एक गर्भवती महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस के अनुसार मकान में महिला का गर्भपात कराने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


पकड़ में आने के बाद मामले से संबंधित महिला ने खुद को विधवा बताते हुए डेरे के एक बाबा पर वर्षों से रेप करते रहने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में दाखिल कराया है। महिला का कहना है कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा आरोपी बाबा का ही है।

महिला की तरफ से इसकी शिकायत आईजी बार्डर रेंज से की गई है। उसने मामले में आरोपी बाबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने बताया कि उसने अपनी शिकायत 15 दिन बीत पहले ही की थी, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। महिला का कहना है कि उसके पति की करीब 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है।

वह और उसका परिवार बटाला के एक गांव में एक बाबा के डेरे पर रहता था। बाबा के प्रति आस्था होने के कारण वह उसे ईश्वर की तरह मानती थी।

आईजी बार्डर रेंज को दी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी बाबा ने उसके साथ जो कुछ किया है, उसमें उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया है।

महिला ने बताया कि बाबा की तरफ से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण वह गर्भवती हो गई। इसका खुलासा होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को उस पर दबाव डालकर गर्भपात कराने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें