फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग की अस्मत लूटी

Wed, 04 Jun 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना काहनूवान क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर आई किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। आरोप है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया।
विज्ञापन


एक दिन मौका पाकर उसे अपने घर में बुलाकर उसके साथ मुंह काला किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी से नजदीकियां बढ़ा रहा था आरोपी

गुरदासपुर की महिला सेल की इंचार्ज शांति देवी ने बताया कि युवती मूल रुप से तरनतारन की निवासी है। वह चार माह से अपनी बुआ के घर रह रही थी। पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है।

पीड़ित की बुआ ने बताया कि घर के पास ही रहने वाला पड़ोसी युवक पिछले कुछ दिनों से किशोरी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा था। गत 29 मई की रात उसने किशोरी को बहला फुसला कर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस बीच बुधववार को पीड़िता का सिविल अस्पताल गुरदासपुर में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया रेप

उधर बठिंडा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ न केवल दुष्कर्म  किया बल्कि गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी करवा दिया।

थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में सेमां कलां की रहने वाली एक युवती ने बताया कि आरोपी भिंदर सिंह ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका धोखे से गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें