फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम दरिंदो ने महिला के सिर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेघालय के दक्षिणी गारो हिल्स जिले में उग्रवादियों ने रेप की कोशिश का विरोध करने पर गोलियों से एक महिला का सिर उड़ा दिया। इस घटना के बाद राज्य में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन


35 वर्षीय महिला अपने पति और पांच बच्चों के साथ मंगलवार शाम घर में थी, तभी शाम छह बजे करीब गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के चार-पांच उग्रवादी घुस आए।

दुष्कर्म की कोश‌िश नाकाम पर उड़ाया भेजा

उग्रवादियों ने पति और और बच्चों को घर के अंदर बंद कर दिया और वे महिला को घसीट कर बाहर ले आए। पहले उग्रवादियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसका महिला ने कड़ा विरोध किया।

इस पर उग्रवादियों ने अपनी स्वचालित राइफलों से महिला के सिर में बेहद करीब से गोलियां दाग दीं, जिससे उसका सिर टुकड़े-टुकड़े हो गया।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही हैं रेप की वारदात

गारो हिल्स क्षेत्र के सांसद पीए संगमा ने घटना की तीखी आलोचना की है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और उग्रवादियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात करेगा। मालूम हो कि जीएनएलए को जनवरी, 2012 में प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें