फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा, दादा, बाप, तीनों ने किया युवती से पाप

Wed, 21 May 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर के थाना भैणी मिआं खां क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती ने अपने सौतेले पिता, सौतेले दो चाचा व दादा पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने सौतेली दादी पर भी दुष्कर्म के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपी करीब एक साल तक शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। एसएसपी सुखवंत सिंह गिल के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 14 साल है।

उसने अपनी मां के साथ दर्ज कराए बयान में कहा है कि उसका सौतेला पिता, पिता के दो भाई, सौतेले दादा तथा दादी ने साथ मिल कर पिछले लगभग एक साल से उसके साथ दुराचार करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

मां ने की थी दूसरी शादी

युवती ने शिकायत में बताया कि उसके सगे माता-पिता सिविल लाइन बटाला में रहते थे। उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। बाद में मां ने 17 दिसंबर 2012 दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी मां और तीन बच्चों के साथ सौतेले पिता के घर रहने लगी।

इसी बीच उसके सौतेला पिता, सौतेले चाचा, सौतेले दादा को उससे दुराचार करने के लिए उसकी सौतेली दादी प्रेरित करती थी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 376/506/120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें