फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंट ने नाबालिग की अस्मत लूटी

Tue, 03 Jun 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रांसपोर्ट एजेंट सेक्टर-19 में पहले एक महिला के परिवार में लिव इन रिलेशन में रहा, फिर महिला की नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा। कुछ दिनों बाद उसके साथ दुराचार भी किया।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो लड़की का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। फिलहाल, सेक्टर-20 थाने में ट्रांसपोर्ट एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करतार सिंह चंडीगढ़ सेक्टर-26 में ट्रांसपोर्ट एजेंट का काम करता था और उसके घर पर ही रहता था।

जब उसकी मां फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी तो करतार सिंह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। गत दिवस करतार ने उसके साथ दुराचार किया तो उसने अपनी मां को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सेक्टर-19 पुलिस चौकी तक पहुंचा तो सेक्टर-20 थाने में करतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें