फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने शादी का झांसा देकर फांसा, खुद किया रेप, दूसरों से भी कराया

Thu, 07 Jul 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरिंडा(रोपड़)
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी को शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया और फिर उसे गांव के दूसरे लोगों से संबंध बनाने को मजबूर किया। ये शर्मनाक घटना सामने आई पंजाब के मोरिंडा इलाके में। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 वर्षीय पीड़िता ने मोरिंडा पुलिस के अफसरों पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक आरोपी कई हैं, लेकिन कार्रवाई केवल मामा पर हुई। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा गांव कंसाला के हरप्रीत सिंह, गांव के ही सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह के भाई, धर्म सिंह ने उससे बलात्कार किया और गांव कंसाला में रहने वाली सुखदेव की मासी ने उनका साथ दिया, जबकि पुलिस ने अभी तक सिर्फ हरप्रीत सिंह को ही पकड़ा है। अन्य सभी आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

किसी को बताने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी

rape - फोटो : demo pic
पीड़िता ने बताया कि उसके मामा हरप्रीत सिंह ने अप्रैल में उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए। इस काम में उसके जानने वालों ने भी मदद की। हरप्रीत सिंह ने कई बार गांव कंसाला में सुखदेव सिंह की मोटर और कई बार उनके अपने ही घर के अलावा अलग अलग जगहों पर ले जाकर उससे जबर्दस्ती और डरा धमका कर बलात्कार किया।

इसके अलावा सुखदेव सिंह ने भी कई बार उससे बलात्कार किया, जबकि सुखदेव सिंह के भाई ने भी उसके शरीर के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा सुखदेव सिंह की मासी ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा। उसने बताया कि सुखदेव सिंह के पास पिस्तौल है। जिसे दिखाकर उसने उसे डराया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को खत्म कर देंगे।

रोपड़ के एसएसपी वरिंदर पाल सिंह ने कहा, मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। एक अन्य शिकायत में अन्य आरोपियों के बारे में बताया गया है, लेकिन उनके बारे में जांच चल रही है। यह कहना है गलत है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अपना काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें