राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान मलोया निवासी मोनू (23) केरूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला भी मलोया की ही रहनेवाली है और आरोपी के पड़ोस में रहती है।
पीड़िता ने 29 जुलाई को मलोया थाने में शिकायत दी थी कि मोनू उसको राशन कार्ड बनवाने के नाम पर बहला फुसला कर कजहेड़ी के एक होटल में लेकर गया। वहां पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और पुष्टि होने के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।