फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गन प्वाइंट पर एनआरआई जिम की ट्रेनर से दुराचार

Fri, 22 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
एनआरआई जिम की ट्रेनर से दुराचार की घटना - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में गन प्वाइंट पर लेकर एनआरआई जिम की ट्रेनर से दुराचार की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसविंदर वालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यही आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर प्रॉपर्टी दबोचने के आरोप लगाने के बाद चर्चा में आए थे।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में बताया कि 23 जून को आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां पिस्तौल के जोर पर उससे दुराचार किया। महिला ने इसकी शिकायत एनआएआई विभाग को दी। यहां मामले की जांच के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले के जांच अधिकारी हरजिंदर कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने 23 जून को ही पुलिस को दुराचार की शिकायत दी थी। इसमें महिला ने लिखा था कि वह फिरोजपुर रोड स्थित एक जिम में ट्रेनर थी। वहां आरोपी जसविंदर वालिया उसे तंग करता था। इस वजह से उसने दूसरे जिम में नौकरी कर ली। इसके बाद भी वह उसे परेशान करता रहा।
विज्ञापन


23 जून को आरोपी उसे अपने घर ले गया और  रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां भी दी। पुलिस के मुताबिक मामला एनआरआई महिला का होने के कारण उसने एनआरआई विभाग में शिकायत की गई थी। इसपर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें