मौसी से मिलने आई नाबालिग को मौसा ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर को शिकायतकर्ता के अदालत समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज करवाए गए।
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पंजाब के मानसा जिला निवासी किशोरी ने बयान दिया है कि वह अप्रैल 2016 की शुरुआत में सिरसा में रहने वाली अपनी मौसी से मिलने उसके घर आई थी। चार अप्रैल की रात को वह कमरे में सो रही थी कि अचानक उसका मौसा धीरज कुमार उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। वापस घर लौटकर एसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन उसे सिरसा महिला पुलिस थाने ले आए।
जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि नाबालिग का बयान दर्ज करके उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। रिपोर्ट के आधार पर ओरापी मौसा धीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के अदालत में कलमबंद बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। शीघ्र की आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत समक्ष पेश किया जाएगा।