फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गई थी मलयेशिया, बाप ने नाबालिग बेटी की इज्जत लूटी

Sun, 10 Apr 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में थाना सिटी साउथ पुलिस ने दस साल की सौतेली बेटी से रेप के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर 20 दिन से उसे रेप कर रहा था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एएसआई हरजीत कौर ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी आरोपी यहां रहा था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी अपनी सौतेली बेटी को जान से मारने की धमकी देकर 20 दिन से हवश का शिकार बना रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गया है और उसकी खोज के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित नाबालिग का सिविल अस्पताल  से मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता की मां का पति से तलाक होने बाद उसने आरोपी से विवाह कर लिया था। नाबालिग भी उनके साथ रह रही थी।  नाबालिग की मां रोजगार के लिए मलयेशिया गई है और वह नाबालिग को आरोपी के पास छोड़ गई थी।

इस दौरान मलयेशिया से पीड़ित नाबालिग को उसकी मां ने फोन किया तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। इस के बाद उनके रिश्तेदार ने पुलिस के पास शिकायत की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें