फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा 4 दिन विवाहिता से रेप करता रहा, मां-बहनें साथ देती रही

Wed, 08 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बीमार बेटे का इलाज कराने के नाम पर एक व्यक्ति विवाहिता को घर में बंधक बनाकर रेप करता रहा। उसकी मां और 4 बहनें साथ देती रही। वारदात, पंजाब के बठिंडा जिले की है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ पारिवारिक झगड़ा मुक्तसर कोर्ट में विचाराधीन है। 31 मई को वह अपने पिता और बेटे के साथ पेशी पर गई थी। बेटे की तबीयत कुछ खराब थी। इसी दौरान उसे वहां मौजूद छिंदा सिंह और उसकी बहन बोहड़ी मिले।

उन्होंने उसके बीमार बेटे का इलाज गांव दोदा के एक बाबा से कराने की बात कही। पीड़िता उनकी बातों में आ गई और उनके साथ चल पड़ी। लेकिन वह पीड़िता को गांव दोदा में बाबा के यहां ले जाने की बजाय अपने घर गांव बुट्टर बखुहा में ले आए और वहां पीड़िता को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इस दौरान छिंदा सिंह अपनी मां, बहनों निक्की, बोहड़ी और पम्मी की मदद से मनप्रीत के साथ अपने ही घर में कई दिन दुष्कर्म और मारपीट करता रहा। गत 3 जून की रात को पीड़िता किसी तरह उक्त छिंदा सिंह के घर से दौड़ गई और गांव में से मदद लेकर पुलिस के पास पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में मैडीकल चैकअप करवाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर छिंदा सिंह, उसकी माता, उसकी बहनों पम्मी, बोहड़ी और निक्की के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें